ये बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेस टीवी शो में रही फ्लॉप.

श्रीदेवी

शो : मालिनी अय्यर (2004-05)

श्रीदेवी ने इस शो में मालिनी का किरदार निभाया था, जिनके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। हालांकि, अपने जमाने की यह टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस टीवी ऑडियंस को लुभा पाने में सफल नहीं हो सकी।
- श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया' (1989), 'जुदाई' (1997) और 'इंग्लिश विंग्लिश' (2012) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।
- वैसे सिर्फ श्रीदेवी ही नहीं, करिश्मा कपूर से रवीना टंडन तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस टीवी शोज कर चुकी हैं और उनमें से ज्यादातर फ्लॉप हुईं। इस पैकेज में नजर डालते हैं TV पर फ्लॉप रहीं ऐसी ही 7 और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

करिश्मा कपूरशो : करिश्मा कपूर ने 'करिश्मा- द

मिरेकल ऑफ डेस्टिनी' (2013-14)
बड़े पर्दे पर 'राजा हिंदुस्तानी' (1996), 'बीवी नंबर 1' (1996) और 'हां मैंने भी प्यार किया है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकीं करिश्मा ने 'करिश्मा- द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी' में लीड रोल प्ले किया था, जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए (260 एपिसोड्स के लिए) चार्ज किया था। उनके किरदार का नाम था देवयानी था।
- करिश्मा के अलावा, संजय कपूर और अरशद वारसी जैसे एक्टर्स ने भी इसमें काम किया था। हालांकि, इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद लोग आज भी इस सीरियल के नाम को नया सा पाते हैं।

रवीना टंडनशो :साहिब बीवी और गुलाम (2004)

रवीना टंडन ने इस शो में छोटी बहू का रोल प्ले किया था। हालांकि, बॉलीवुड में अपनी एक लंबी फैन फॉलोइंग बना चुकी इस एक्ट्रेस के शो को टीवी ऑडियंस ने पसंद नहीं किया। रवीना 'दिलवाले' (1994), 'दूल्हे राजा' (1998) और 'सत्ता' (2003) जैसी हिट फिल्मों की एक्ट्रेस रही हैं।

सोनाली बेंद्रेशो :अजीब दास्तां है ये (2014-15)

कहा जाता है कि सोनाली ने इस शो के लिए 4 लाख रुपए प्रति एपिसोड लिया था। लेकिन टीवी ऑडियंस के बीच वे अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं। सोनाली ने 'दिलजले' (1996), 'मेजर साब' (1988) और 'सरफ़रोश' (1999) जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

मनीषा कोइरालशो : सवाल दस करोड़ का (2000)

शो को लेकर चर्चा थी कि यह ये शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को टक्कर देगा। इस शो में भी ऑडियंस को बुलाकर सवालों के जवाब पूछे जाते और इनाम के तौर पर प्राइज मनी दी जाती थी। हालांकि, यह शो ऑडियंस को उनका पसंद नहीं आया। मनीषा ने '1942: अ लव स्टोरी' (1994), 'अकेले हम अकेले तुम' (1995) और 'बोम्बे' (1995), 'दिल से'(1998), 'कंपनी'(2002) जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

अमृता राव
शो :मेरी आवाज है पहचान है (2016)

शो को लेकर चर्चा थी कि लता मंगेशकर और आशा भोसले की लाइफ पर बेस्ड है। हालांकि, यह शो ऑडियंस को लुभा नहीं सका। अमृता ने 'इश्क विश्क' (2003), 'मैं हूं न' (2004) और 'विवाह' (2006) जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

भाग्यश्री
शो :लौट आओ तृषा (2014-15)

भाग्यश्री का यह डेब्यू शो था और वे इसका अहम कैरेक्टर प्ले कर रही थीं। हालांकि, उनका यह शो फ्लॉप साबित हुआ। भाग्यश्री के खाते में ज्यादा हिट फिल्में तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने ब्लॉकबस्टर 'मैंने प्यार किया' (1989) में काम किया था।

ग्रेसी सिंह
शो : संतोषी मां (2015)

ग्रेसी इस शो में संतोषी मां का रोल प्ले कर रही हैं। हालांकि, कभी बॉलीवुड में अपनी एक लंबी फॉलोइंग रखने वाली ये एक्ट्रेस टीवी इतनी ऑडियंस नहीं जुटा पा रही है। ग्रेसी 'लगान' (2001), 'गंगाजन' (2002) और 'मस्कान' (2004) जैसी हिट फिल्मों की एक्ट्रेस रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या आपको पता है अगरबत्ती कितनी नुक्सान करती है.

फिल्म रिव्यू: जुड़वा 2

आराध्या बच्चन बहुत ही क्यूट है?