साउथ की ये एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में रहीं सुपर फ्लॉप
बॉलीवुड में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने किस्मत आजमाई, लेकिन इनमें से सफलता कम को ही मिल पाई। साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस तृषा आज अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। 4 मई, 1983 को जन्मी तृषा की गिनती जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार में होती है, वहीं बॉलीवुड में वे अपनी पहचान नहीं बना पाई। ऐसी बहुत एक्ट्रेसेस है, जो साउथ में तो हिट रहीं पर बॉलीवुड में अपनी जगह नही बना पायीं।
1. तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन ने अक्षय कुमार (49 साल) के साथ फिल्म 'खट्टा-मीठा' (2010) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। उन्होंने 1999 में आई तमिल फिल्म 'जोड़ी' से डेब्यू किया था।

2. तमन्ना
तमन्ना (27 साल) ने बॉलीवुड में फिल्म 'हिम्मतवाला' (2013) से एंट्री ली थी। इसके अलावा उन्होंने 'हमशक्ल' (2014) और 'एंटरटेनमेंट' (2014) में भी काम किया। अजय देवगन, सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्में करने के बावजूद तमन्ना बॉलीवुड में अब तक कोई भी सफल फिल्म नहीं दे पाईं। उन्होंने 2005 में तेलुगु फिल्म श्री से डेब्यू किया था।

3.श्रेया सरन
श्रेया सरन ने (34 साल) में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'आवारापन' (2007), 'दृश्यम' (2015) में नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड में आज भी उनकी गिनती सफल एक्ट्रेसेस में नहीं होती है। उन्होंने 2001 में तेलुगु फिल्म 'इष्टम' से डेब्यू किया था।

4.काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने (31 साल) में फिल्म 'क्यों... हो गया ना' (2004) से डेब्यू किया था। इसके बाद वे फिल्म 'सिंघम' (2011) और 'स्पेशल 26' (2013) में नजर आईं। ये फिल्में तो हिट रही लेकिन काजल बॉलीवुड में पहचान नहीं बना पाई। उन्होंने 2007 में तेलुगु फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से डेब्यू किया था।

5. श्रुति हासन
श्रुति हासन ने 2009 में फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'दिल तो बच्चा है जी' (2011), 'रमैय्या-वस्तावैय्या' (2013), 'डी-डे' (2013), 'गब्बर इज बैक' (2015), 'वेलकम बैक' (2015) में काम किया। लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं दिला पाई। उन्होंने 2011 में तेलुगु फिल्म 'Anaganaga O Dheerudu' से डेब्यू किया था।

6.भूमिका चावला
भूमिका चावला ने फिल्म 'तेरे नाम' (2003) से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। फिल्म की कामयाबी के बाद उन्होंने 'रन' (2004), 'दिल ने जिसे अपना कहा' (2004), 'सिलसिले' (2005), 'दिल जो भी कहे' (2005), 'फैमिली' (2006), 'गांधी माय फादर' (2007), लव यू आलिया (2015), एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई। उन्होंने 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवाकुडु' से डेब्यू किया था।

7.राम्या कृष्ण
राम्या कृष्ण ने फिल्म 'दयावान' (1988) से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने 'बनारसी बाबू' (1996), 'लोहा' (1997), 'चाहत (9196), 'परंपरा' (1993), वजूद (1998) सहित कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं बना पाई। राम्या ने 1985 में तमिल फिल्म 'Vellai Manasu' से डेब्यू किया था।

8.मधुरिमा तुली
मधुरिमा तुली ने फिल्म 'बचना ये हसीनों से' (2008) डेब्यू किया था। उन्होंने 'टॉस' (2009), 'क्या करें क्या ना करें' (2011), 'कालो' (2010), 'बेबी' (2015) सहित कई फिल्मों में काम किया, बावजूद इसके उनकी गिनती बॉलीवुड में सफल एक्ट्रेसेस में नहीं होती है। उन्होंने 2004 में तेलुगु फिल्म 'साई किरन' से डेब्यू किया था।

Comments
Post a Comment