फिल्म रिव्यू: अ जेंटलमैन


फिल्म: अ जेंटलमैन
स्टारकास्ट: सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, दर्शन कुमार
डायरेक्टर: राज और डीके
प्रोड्यूसर: फॉक्स स्टार स्टुडियोज़
डायरेक्टर राज एंड डीके की फिल्म 'अ जेंटलमैन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'अ जेंटलमैन' डायरेक्टर राज एंड डीके की एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी भी फिल्म में पहली बार डबल रोल कर रहे हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार का भी फिल्म में अहम रोल है। आइये जानते हैं इस फिल्म की कहानी के बारे में।

कहानी
फिल्म की कहानी यू.एस. में शुरू होती है, जहां गौरव (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक कंपनी में काम करता है और उसकी एक पर्फेक्ट लाइफ है। उसने हाल ही में एक घर खरीदा है और उसके पास मिनी वैन भी है, लेकिन शादी के लिए लड़की की तलाश है। इसी बीच वह काव्या (जैकलीन फर्नांडीज) से प्यार करने लगता है। हालांकि, काव्या गौरव के सीधेपन के कारण उससे प्यार नहीं करती। काव्या को ऐसा लड़का चाहिए, जो एडवेंचरस लाइफ जीता हो। कुछ सालों बाद कंपनी के असाइंमेंट पर गौरव को मुंबई आना पड़ता है।

वहीं यहां एक और बंदा है ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा), जो नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल यूनिट एक्स में काम करता है जिसके कर्नल (सुनील शेट्टी) हैं। जब गौरव मुंबई आता है तो वह मुसीबत में फंस जाता है, जब वह हमशक्ल ऋषि की तलाश कर रहे कर्नल (सुनील शेट्टी) के लोगों के हत्थे चढ़ जाता है। दरअसल ऋषि एक गुंडा है, जो कर्नल के सीक्रेट मिशन पर काम करता है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से वह उसका साथ छोड़ना चाहता है। गौरव कैसे खुद को कर्नल के लोगों से बचाता है? क्या उसे काव्या मिल पाती है और ऋषि के साथ उसका कनेक्शन क्या है? ये सब देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछली कुछ फिल्मों से इस फिल्म में अच्छा काम किया है। सिद्धार्थ की परफॉमेंस की वजह से आपको फिल्म देखना पैसों की बर्बादी नहीं लगेगी। जैकलीन को देखकर लगता है कि अभी भी उन्हें अपनी एक्टिंग पर काम करने की जरूरत है। वहीं सुनील शेट्टी को तो आप देखते ही रह जाएंगे। आप चाहेंगे कि कुछ देर और सुनील शेट्ट फिल्म में होने चाहिए थे। वहीं दर्शन कुमार ने अपने हिस्से की एक्टिंग अच्छी की है, और हुसैन दलाल आपको खूब हंसाएंगे।

डायरेक्टर
राज और डीके के निर्देशन में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के सभी गुण हैं लेकिन इसे ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया। एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं। हालांकि, कहानी उलझी हुई है, जिसपर काम किया जा सकता था। फिल्म के डायलॉग्स भी कुछ खास नहीं हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ फिर भी ठीक है लेकिन सेकेंड हाफ आपको बोर कर सकता है।

म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज़ किया है। बंदूक मेरी लैला, लागी छूटे ना, डिस्को डिस्को गाने काफी शानदार हैं।

देखें या नहीं
अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के जबरदस्त फैन हैं और बेहतरीन एक्शन देखना चाहते हैं तो आप एक बार यह फिल्म देख सकते हो। 

ट्रेलर देखें


Comments

Popular posts from this blog

आगई चार टायरों वाली बाइक

पढ़िए कैसे बनाया जायेगा तैमूर का बर्थडे

इस भारतीय को मिली देश की बुलेट ट्रेन की जिम्मेदारी