साउथ की ये एक्ट्रेसेस डेब्यू फिल्म में दिखती थीं ऐसी
बॉलीवुड की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म 'जूली' की सीक्वल 'जूली 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी बतौर लीड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। राय लक्ष्मी की बॉलीवुड डेब्यू की बात चल रही है तो हम आपको बता दें कि अपनी साउथ डेब्यू फिल्म में राय लक्ष्मी एक नॉन ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं जबकि अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जिनके लुक में समय के साथ काफी बदलाव आया है।
1. राय लक्ष्मी
2016 में आई सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'अकीरा' में कैमियो करने वाली राय लक्ष्मी अपनी डेब्यू फिल्म में कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। उन्होंने साउथ की 'धर्मपुरी', 'अन्नान थम्बी', 'वामनन', 'कंचना' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

2. तापसी पन्नू
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' से लाइमलाइट में आई तापसी पन्नू जल्द ही वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वाँ 2' में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। अपनी साउथ डेब्यू फिल्म 'जुम्मान्दी नंदम' के समय तापसी कुछ ऐसी दिखाई देती थीं।

3. अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी ने अपना फिल्मी करियर तेलुगू फिल्म 'सुपर' से शुरू किया था। अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान अनुष्का कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। वैसे तब से लेकर अब तक उनके लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

4. इलियाना डीक्रूज
इलियाना डीक्रूज साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। 'पोकिरी', 'किक', 'जुलाई' जैसी फिल्मों में काम करने वाली इलियाना ने 'देवदासु' फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू फिल्म में इलियाना कुछ इस लुक में नजर आई थीं।

5. काजल अग्रवाल
'सिंघम' गर्ल काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। 2007 में आई फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली काजल पहले बहुत मोटी दिखाई देती थीं।

6. असिन
असिन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। असिन ने 'नरेंद्रन मकान जयकान्तन वाका' फिल्म से डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म में असिन का कुछ ऐसा ही लुक था।

7. नयनतारा
नयनतारा ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 2003 में 'मनसिक्कारे' फिल्म से डेब्यू करने के बाद वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर छा गईं। डेब्यू फिल्म से लेकर अब तक इन 14 सालों में वो कुछ ऐसी दिखने लगी हैं।

8. तृषा कृष्णन
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली तृषा कृष्णन 2002 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म में तृषा का लुक कुछ ऐसा था।

9. तमन्ना भाटिया
2005 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली तमन्ना भाटिया ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ये कहना तो बनता है कि तमन्ना फैट से फिट हो गई हैं।

10. श्रिया सरन
2001 में 'इष्टम' फिल्म से साउथ फिल्मों में कदम रखने वाली श्रिया सरन बॉलीवुड की 'मिशन इस्तांबुल' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। डेब्यू फिल्म में श्रिया कुछ ऐसी दिखाई देती थीं।
Comments
Post a Comment