ये हैं दुनिया की सबसे लंबे रूट वाली ट्रेनें
दुनिया में कई ऐसी ट्रेनें चलती हैं जो अपनी लग्ज़री सुविधा की वजह से जानी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे लम्बे रूट की ट्रेनें दिखा रहे हैं जो कई हजार किलोमीटर चलकर कई दिनों में दिनों में सफ़र तय करती हैं। अगर आप इन ट्रेनों में सफ़र करते हैं तो यह खूबसूरत नजारों से भी होकर गुजरती हैं जो आपको बेहद ही पसंद आएगा।
दुनिया के सबसे लंबे रूट वाली ट्रेनें-
1. ट्रांस साइबेरियन, रूस
दूरी: 9258 किमी
यह ट्रेन मॉस्को से व्लादीवोस्तोक तक का सफ़र 6 दिन में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 9258 किलोमीटर है।

2. द कैनेडियन, कनाडा
दूरी: 4465 किमी
यह ट्रेन टोरंटो से वैंकुवर तक का सफ़र करीब 3 दिन में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 4465 किलोमीटर है।

3. चीन
दूरी: 4372 किमी
यह ट्रेन शंघाई से ल्हासा तक का सफ़र करीब 2 दिन में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 4372 किलोमीटर है।

4. कैलिफॉर्निया साइफर, अमेरिका
दूरी: 3923 किमी
यह ट्रेन एमेरीविले से शिकागो तक का सफ़र करीब 51 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 3923 किलोमीटर है।

5. इंडियन पैसिफिक, ऑस्ट्रेलिया
दूरी: 4351 किमी
यह ट्रेन सिडनी से पर्थ तक का सफ़र करीब 65 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 4351 किलोमीटर है।

6. विवेक एक्सप्रेस, भारत
दूरी: 4237 किमी
यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक का सफ़र करीब 82 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 4237 किलोमीटर है।

7. पैरिस-मॉस्को एक्सप्रेस, फ्रांस
दूरी: 3215 किमी
यह ट्रेन पैरिस से मॉस्को तक का सफ़र करीब 48 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 3215 किलोमीटर है।

8. द गान, ऑस्ट्रेलिया
दूरी: 2978 किमी
यह ट्रेन डारविन से एडिलेड तक का सफ़र करीब 47 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 2978 किलोमीटर है।

9. ओरिएंटल एक्सप्रेस, थाईलैंड
दूरी: 2180 किमी
यह ट्रेन बैंकॉक से सिंगापुर तक का सफ़र करीब 3 दिन और 2 रात में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 2180 किलोमीटर है।

10. ब्लू ट्रेन, दक्षिण अफ्रीका
दूरी: 1599 किमी
यह ट्रेन प्रिटोरिया से केपटाउन तक का सफ़र करीब 27 घंटों में पूरा करती है और इस सफ़र की दूरी 1599 किलोमीटर है।

Comments
Post a Comment